जम्मू कश्मीर के सांबा में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के सांबा में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के सांबा में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: April 23, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: April 23, 2026 4:17 pm IST

जम्मू, 23 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत पुलिस की एक टीम विजयपुर क्षेत्र में रख बारोटियां की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने स्कूटी पर सवार तीन लोगों को रोका।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा, संजू भगत और निर्मल कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान इनके पासे से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। ये तीनों आरोपी जम्मू के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वाहन के साथ-साथ प्रतिबंधित सामान भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में विजयपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में