तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

तेलंगाना में विनिर्माण इकाई में क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: April 27, 2026 8:50 pm IST

हैदराबाद, 27 अप्रैल (भाषा) हैदराबाद के पास शंकरपल्ली में एक विनिर्माण इकाई में सोमवार शाम को क्रेन गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महालिंगपुरम गांव में जब यह घटना हुई उस समय भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही थी। जब क्रेन शेड पर गिरी तो उसमें करीब 16 मजदूर शरण लिए हुए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘11 मजदूरों को बचा लिया गया, लेकिन तीन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि इस इकाई में पूर्वनिर्मित ढांचों का निर्माण किया जाता है। मामले में जांच की जा रही है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में