घास-फूस में आग लगने से तीन साल की बच्ची की जलकर मौत हो गयी, परिवार के तीन अन्य सदस्य की हालत गंभीर

Ads

घास-फूस में आग लगने से तीन साल की बच्ची की जलकर मौत हो गयी, परिवार के तीन अन्य सदस्य की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

केंद्रापाड़ा (ओड़िशा), 29 जनवरी (भाषा) ओड़िशा के केंद्रापाड़ा जिले में शुक्रवार तड़के घर के पिछवाड़े में सूखी घास-फूस में आग लग जाने से तीन साल की एक बच्ची की जलकर मौत हो गयी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गये।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजनगर थानाक्षेत्र के तटीय ओकिलोपाला गांव में यह घटना तब घटी जब परिवार के सदस्य कटी हुई धान की फसल की निगरानी के लिए घर के पिछवाड़े में एक अस्थायी तंबू में सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि केरोसिन के लैंप से घास-फूस में आग लग गयी।

अधिकारी के मुताबिक पड़ोसी उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे। तब तक छोटी बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

भाषा

राजकुमार शाहिद

शाहिद