चारे से भरा ट्रक पलटने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Ads

चारे से भरा ट्रक पलटने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 07:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

जयपुर, 22 नवंबर (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात चारे से भरा एक ट्रक बाइक सवार तीन युवकों पर पलट गया जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को कंवलीसर गांव के पास चारे से भरा एक ट्रक एक मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों पर पलट गया जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक दिनेश (27), तुलसीराम (32), मामराज (25) नागौर से अपने बीकानेर स्थित गांव मैनसर जा रहे थे। सिंह ने बताया कि कंवलीसर गांव के पास चारे से भरा ट्रक एक मोड़ पर अचानक उन पर पलट गया जिससे तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज प्रशांत

प्रशांत