झारखंड में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
झारखंड में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
खूंटी (झारखंड), तीन मार्च (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 100 किलोमीटर दूर रानिया थाना क्षेत्र के तूडीगढ़ा गांव में हुई।
रानिया थाना प्रभारी श्यामल शुभंकर ने बताया, “सोमवार रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। मोटरसाइकिल चालक और पीछे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।”
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सनिका मुंडा, 24 वर्षीय तुरी हासा (दोनों खूंटी जिले के निवासी) और 26 वर्षीय मनु बारजो (पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरु गांव निवासी) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि तीनों रानिया मुख्यालय में साप्ताहिक सोमवार बाजार में आए थे और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


