राजस्थान में तेज अंधड़ चलने व बारिश होने का अनुमान

Ads

राजस्थान में तेज अंधड़ चलने व बारिश होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 12:40 PM IST

जयपुर, तीन जून (भाषा) एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बुधवार से आंधी व बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत रहेगी। इसके अनुसार एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से तीन-चार जून को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में फिर से तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

इस दौरान कहीं-कहीं 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलेगा। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे दर्ज होने व ‘हीटवेव’ से राहत बने रहने का अनुमान है।

राज्य में बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी हल्की वर्षा हुई और धूल भरी आंधी चली। सर्वाधिक वर्षा रामगढ (जैसलमेर) में 15.0 मिलीमीटर हुई जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज किया गया।

भाष पृथ्वी मनीषा

मनीषा