अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

Ads

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 05:16 PM IST

ईटानगर, 14 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। यहां शनिवार को जारी मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पांच मिलीमीटर से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे के बीच बारिश होने का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हो सकता है।

लोगों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने और आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वे यातायात संबंधी सलाह का पालन करें तथा यात्रा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश