भगवान हनुमान का जन्मस्थान बताने वाली पुस्तक का विमोचन करेगा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम

भगवान हनुमान का जन्मस्थान बताने वाली पुस्तक का विमोचन करेगा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम

भगवान हनुमान का जन्मस्थान बताने वाली पुस्तक का विमोचन करेगा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: April 10, 2021 2:01 pm IST

तिरुपति: भगवान हनुमान का जन्म तिरुमला की सात पवित्र पहाड़ियों में से एक पर होने संबंधी दावे के साथ एक ‘साक्ष्य’ आधारित पुस्तक का विमोचन 13 अप्रैल को किया जायेगा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के पूर्व निदेशक प्रो. वी वेंकटरमण रेड्डी ने कहा कि ‘देवताओं के जन्मस्थल’ पर इस तरह की ‘खोज’ उचित नहीं है जबकि तिरुमला में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी एवी रमना दीक्षितुलु ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Read More: वैक्सीनेशन के नियमों में केंद्र सरकार को करना चाहिए बदलाव, नहीं तो लगेंगे तीन साल: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘‘खगोलीय, पुरालेखीय, वैज्ञानिक और पौराणिक प्रमाण’’ वाली पुस्तक, जो यह साबित करेगी कि तिरुमला पहाड़ियों पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, का विमोचन तेलुगू नववर्ष के दिन ‘उगादि’ पर किया जाएगा। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने गत दिसम्बर में विद्वानों की एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। इस समिति का गठन अध्ययन करने और सात पहाड़ियों में से एक ‘अंजनाद्रि’ में प्रमाण एकत्रित करने के लिए किया गया था।

Read More: नहीं थम रहा कोरोना, प्रदेश में आज 4986 नए संक्रमित मरीज मिले, 24 घंटे में 24 की मौत 

तेलुगू देशम पार्टी के प्रवक्ता एन बी सुधाकर रेड्डी, ने कहा कि ‘‘यह विश्वास करने की पूरी संभावनाएं हैं कि भगवान हनुमान का जन्म तिरुमला पहाड़ियों पर हुआ था।’’ हनुमान को दक्षिण भारत में ‘श्री अंजनीस्वामी’ के नाम से जाना जाता है।

Read More: अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी टोटल लॉकडाउन का आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"