TMC Leader Resigns: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, पूर्व राज्य मंत्री ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला
TMC Leader Resigns: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, पूर्व राज्य मंत्री ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला
TMC Leader Resigns | Photo Credit : AI
- ज्योति प्रिय मल्लिक ने दिया इस्तीफा
- गौतम देब का भी इस्तीफा
- विधानसभा चुनाव हार के बाद नेताओं का लगातार पलायन
कोलकाता: TMC Leader Resigns पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से टीएमसी के सांसद लगातार पार्टी से बगावत कर रहे हैं। एक के बाद एक लगातार टीएमसी के संसदीय दल में टूट की खबर सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को पार्टी के दो बड़े नेताओं पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
ज्योति प्रिय मल्लिक का इस्तीफा और बीमारी का हवाला
TMC Leader Resigns ममता बनर्जी के बेहद करीबी और पुराने साथी ज्योति प्रिय मल्लिक ने खराब सेहत का हवाला देते हुए टीएमसी के सभी संगठनात्मक पदों (पार्टी वर्किंग कमेटी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मेरी सेहत बहुत ज्यादा बिगड़ गई है।
जारी है बगावत का दौर
आपको बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से पार्टी के नेता लगातार बगावत की राह अपना रहे हैं, इससे पहले कई सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालही में प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev Resignation) ने इस्तीफा दिया था। साथ ही राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी पार्टी छोड़ दिया है। (TMC MP Resignation)
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sagar Dancer Murder Case : शराब, शबाब और खूनी अंजाम! मां-बेटी दोनों से आशिकी लड़ा रहा था सुरेंद्र, राज खुला तो डांसर के साथ कर दिया खौफनाक कांड
- NSE IPO News: NSE IPO का काउंटडाउन शुरू! 30,000 करोड़ रुपये के मेगा इश्यू से बाजार में मचेगा तहलका या बनेगा निवेशकों के लिए जैकपॉट?
- Jalna School Controversy: पाकिस्तानी गीत पर डांस का आरोप, प्रिंसिपल समेत 3 पर केस दर्ज… देखें वायरल वीडियो

Facebook


