TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौकानें वाली वजह
TMC MP Kakoli Ghosh Statement: तृणमूल कांग्रेस में बढ़ते असंतोष के बीच सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।
TMC MP Kakoli Ghosh Statement
TMC MP Kakoli Ghosh Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है।
सांसद काकोली घोष (TMC MP Kakoli Ghosh Statement) का कहना है कि आगे क्या होगा, यह तो बाद में पता चलेगा। अभी के लिए, क्या यह काफ़ी नहीं है कि हम बंगाल और देश के लिए काम करना चाहते हैं और भारत को सुरक्षित रखना चाहते हैं? यह एक अहम मुद्दा है। हमारे लिए देश का मुद्दा सबसे ऊपर है। पार्टी में बढ़ते असंतोष के बीच सांसद काकोली घोष ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए है।
TMC MP Kakoli Ghosh Statement जब उनसे पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी ने संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा, “उस तरफ़ से किसी ने संपर्क करने की कोशिश नहीं की। जब मैं ज़िला अध्यक्ष थी और चुनाव के नतीजे खराब रहे, तो मैंने व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी ली- यह सोचकर कि शायद मैंने अपना काम ठीक से नहीं किया- और पद छोड़ दिया। उसके बाद भी, न तो कोई मुझसे मिला और न ही किसी ने फ़ोन किया; मुझे बस किनारे कर दिया गया। ऐसा लगा जैसे किसी को मुझ पर भौंकने के लिए छोड़ दिया गया हो… मैं 40 साल से ममता बनर्जी के साथ हूँ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा जब वह किसी को मुझे गालियाँ देने के लिए कहेंगी…”
#WATCH | Delhi: Lok Sabha MP Kakoli Ghosh says, "We will find out what happens later. For now, isn't it enough that we want to work for Bengal, for the country, and to keep India secure? This is a crucial issue. The issue of the nation is paramount to us…"
On being asked if… pic.twitter.com/uTerqGZe5h
— ANI (@ANI) June 9, 2026
चार बार की सांसद हैं काकोली घोष
चार बार सांसद रहीं काकोली (TMC MP Kakoli Ghosh Statement) ने 2009, 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में अपनी बारासात लोकसभा सीट बरकरार रखी। समय के साथ वह टीएमसी के भीतर संगठन का एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं और संसद में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए भी जानी जाती थीं।
महुआ मोइत्रा ने सांसदों की बगावत पर दी तीखी प्रतिक्रिया
तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महुआ मोइत्रा ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे. जनादेश NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।
ये भी पढ़ें
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


