Parliament Budget Session 2026: राहुल के भाषण पर शाह-राजनाथ का पलटवार, 44 मिनट तक चला संसद में हंगामा, जानें पूरा डिटेल

Ads

Parliament Budget Session 2026: राहुल के भाषण पर शाह-राजनाथ का पलटवार, 44 मिनट तक चला संसद में हंगामा, जानें पूरा डिटेल

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 05:07 PM IST

Parliament Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • चौथे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई
  • राहुल गांधी द्वारा जनरल नरवणे की किताब का हवाला देने पर सत्ता-पक्ष और विपक्ष में हंगामा हुआ
  • स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का पालन न करने पर कार्यवाही को 3 बजे तक स्थगित कर दिया

नई दिल्ली: Parliament Budget Session 2026 आज संसद के बजट सत्र का चौथा दिन है। कल जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया तो आज चौथे दिवस राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जानी थी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 18 और राज्यसभा में 16 घंटे का समय तय किया गया है। वही इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज राहुल गांधी ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो संसद में बवाल में मच गया। राहुल करीब 44 मिनट तक बोलने का प्रयास करते रहे और हंगामा चलता रहा। आइए जानते हैं आखिर आज सदन में क्या क्या हुआ?

सदन में आज क्या हुआ?

Parliament Budget Session 2026 अपने भाषण की शुरुआत में राहुल गांधी ने डोकलाम पर आर्मी चीफ एमएम नवरण को कोट करते हुए बोलना शुरु किया। राहुल गांधी ने कहा कि ये कहते हैं कि हम टेररिज्म से लड़ते हैं, एक तथ्य से डरते हैं। उसमें ऐसा क्या है, जिसे हम पढ़ नहीं सकते। हमें पढ़ने दीजिए ना। इसमें वह पूरी बात है कि डोकलाम में क्या हु्आ था। जो कह रहा हूं, उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि नरवणे जी ने लिखा है। इस पर फिर हंगामा शुरू हो गया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरवणे को अगर लगता था कि रोक गलत लगाई गई है, तो वे कोर्ट जा सकते थे। वह कोर्ट क्यों नहीं गए। राहुल गांधी ने कहा कि चीन के टैंक्स कैलाश रिज पर आ रहे थे। इस पर फिर हंगामा हुआ। राजनाथ ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन को गुमराह करने की कोशिश ना करें।

स्पीकर ने जताई आपत्ति

स्पीकर ने कहा कि आप नियमों का पालन करें। राहुल गांधी ने कहा कि वहां किसी देश की सीमा है। सीमा पार पड़ोसी देश से चार टैंक सीमा में दाखिल हुए। इस पर फिर हंगामा हुआ। स्पीकर ने राहुल गांधी को टोका। राहुल गांधी ने कहा कि स्पीकर सर, आप ही बता दीजिए मैं क्या बोलूं? स्पीकर ने कहा कि आपका सलाहकार नहीं हूं। फिर भी, आप सदन की मर्यादा रखें। राहुल गांधी ने कहा की चीनी टैंक्स कैलाश रिज पर चढ़ रही थीं।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सदन नियम से चलता है। ये नियम ही नहीं मानते हैं। ऐसे सदस्य के साथ क्या करना चाहिए, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। आप खुद नियमों का उल्लंघन करेंगे, आपके सदस्य कैसे सीखेंगे। स्पीकर ने भी आसन की बार-बार अवहेलना के लिए हिदायत दी।

स्पीकर ने याद दिलाए नियम

स्पीकर ने कहा, “संसद की नियम प्रक्रिया 353 के तहत किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बोलने से पहले आपको लिखित में देना होगा। सदन नियम से चलेगा। आप अगर नहीं बोलना चाहते हैं, तो मैं अगले वक्ता के रूप में अखिलेश यादव को बुलाना चाहूंगा।”

अमित शाह ने बोला हमला

राहुल गांधी के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी हमला बोला है। अमित शाह ने कहा, “मैंने तेजस्वी सूर्या के भाषण को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहीं भी विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाए हैं। राहुल गांधी ने सदन के नियमों को भंग किया है।” सत्तापक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित करने का आदेश दिया है।

इन्हें भी पढ़े:-

धन्यवाद प्रस्ताव क्या होता है?

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाता है, जिसमें अभिभाषण पर चर्चा होती है और सरकार की नीतियों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

आज सदन में हंगामा क्यों हुआ?

राहुल गांधी ने जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा का हवाला दिया, जिस पर सत्ता-पक्ष ने आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया।

स्पीकर ने राहुल गांधी को क्यों टोका?

स्पीकर ने कहा कि संसद की नियम प्रक्रिया 353 के तहत किसी व्यक्ति के खिलाफ बोलने से पहले लिखित सूचना देनी होती है।