Hindu Muslim Shadi: ‘मैं हिंदू धर्म के अनुसार…’, मुस्लिम युवती को सनातनी लड़के से हुआ प्यार, अपनी अम्मी के खिलाफ गई समरीन ने जो खुलासे किए, हक्के-बक्के रह गए सब

Ads

Hindu Muslim Shadi: जनपद संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडा में एक मुस्लिम युवती द्वारा हिंदू युवक से शादी की जिद करने का मामला सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 09:36 AM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 09:48 AM IST

up news/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • संभल में इंटरफेथ प्रेम-शादी का मामला
  • मुस्लिम युवती समरीन ने जताई शादी की इच्छा
  • दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध

Hindu Muslim Shadi: संभल: जनपद संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडा में एक मुस्लिम युवती द्वारा हिंदू युवक से शादी की जिद करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी अंकित कुमार और मुस्लिम युवती समरीन के बीच पिछले तीन से चार वर्षों से प्रेम संबंध चलने की बात सामने आई है। बताया गया कि 26 जनवरी को समरीन अचानक अंकित के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने व शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में विवाद की आशंका उत्पन्न हो गई, जिसके चलते अंकित के परिजनों ने युवती को कुछ समय के लिए रिश्तेदारी में भेज दिया।
इधर युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस मुस्लिम युवती को बहजोई स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष लेकर पहुंची, जहां न्यायपीठ के सामने युवती के बयान दर्ज कराए गए।

अंकित कुमार- चार साल से बातचीत चल रही थी अब शादी करूंगा

अंकित कुमार ने बताया कि वह और समरीन पिछले तीन से चार वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच आपसी समझ और प्रेम संबंध था। अंकित के अनुसार, “समरीन अपनी मर्जी से मेरे घर आई थी। उसने साफ कहा था कि वह मुझसे ही शादी करना चाहती है। मैंने किसी भी तरह का दबाव उस पर नहीं बनाया। जब पुलिस को जानकारी मिली तो हम दोनों पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए। इसके बाद कोर्ट और बाल कल्याण समिति के सामने समरीन ने अपने बयान दिए, जो पूरी तरह मेरे पक्ष में हैं।” अंकित ने आगे कहा कि दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहते हैं।
“पुलिस ने भी कहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम साथ रह सकते हैं। समरीन की उम्र 19 वर्ष है और वह पूरी तरह अपनी मर्जी से यह फैसला ले रही है,” अंकित ने कहा।

समरीन ने कहना मैं हिन्दू रीति रिवाज से शादी करूंगी और नाम भी बदलूंगी

वहीं मुस्लिम लड़की समरीन ने बताया कहा,“मेरा नाम समरीन है और मैं ग्राम नवाडा की रहने वाली हूं। मेरी अंकित से पिछले चार सालों से बातचीत और संबंध हैं। 26 जनवरी को मैं अपनी मर्जी से अंकित के घर गई थी।

जब मेरी अम्मी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई की।” समरीन ने स्पष्ट कहा कि उस पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है। “मैं अंकित के साथ रहना चाहती हूं और हिंदू धर्म के अनुसार शादी करना चाहती हूं। यह मेरा खुद का फैसला है। अगर मुझे, अंकित को या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे,” समरीन ने कहा। युवती ने यह भी कहा कि शादी के बाद वह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपना नाम बदलने पर भी विचार करेगी।

इन्हें भी पढ़ें :-