CG Weather : Chance of rain with thunder on the fifth day of Nautpa
Delhi Weather Update : नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों के दौरान पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (मुंडका, जाफरपुर) में अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
Delhi Weather Update : मौसम विज्ञानियों ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना के साथ बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 44 प्रतिशत से 28 प्रतिशत के बीच रही।
read more :समय निकालकर इन पांच फिल्मों को जरुर देखे, रोंगटे खड़े कर देंगे फिल्म के कई Scene….
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे के आसपास ‘‘मध्यम’’ (146) श्रेणी में दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।