LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 16th Feb 2026: आज पीएम मोदी करेंगे ‘एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन, जुटेंगे दुनियाभर के दिग्गज नेता

Ads

Today Live Breaking News and Updates 16th Feb 2026: आज पीएम मोदी करेंगे ‘एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन, जुटेंगे दुनियाभर के दिग्गज नेता

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:09 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 16th Feb 2026

नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 16th Feb 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को 5 बजे भारत मंडपम में ‘एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के साथ किया जाएगा।

यह एक्सपो एआई के व्यावहारिक प्रदर्शन का एक राष्ट्रीय मंच होगा, जहां नीति व्यवहार से मिलेगी, नवाचार व्यापक स्तर पर लागू होगा और प्रौद्योगिकी आम नागरिक तक पहुंचेगी।बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को शाम पांच बजे भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे।

इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देशों के उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं। साथ ही, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO और करीब 2 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पीएमओ के अनुसार, इस पूरे पांच दिवसीय आयोजन में 25 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-