Dhar Bhojshala Case: इंदौर हाईकोर्ट में आज से शुरू होगी धार भोजशाला पर सुनवाई, दोनों पक्षों को सौंपी जाएगी ASI सर्वे की रिपोर्ट

Ads

Dhar Bhojshala Case: इंदौर हाईकोर्ट में आज से शुरू होगी धार भोजशाला पर सुनवाई, दोनों पक्षों को सौंपी जाएगी ASI सर्वे की रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 11:12 AM IST

Dhar Bhojshala Case | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भोजशाला मामले में आज से इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई
  • रिपोर्ट अदालत और दोनों पक्षों को दी जाएगी
  • 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के दिए गए आदेश के बाद अब इंदौर में सुनवाई

इंदौर: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला (Dhar Bhojshala Case) के धार्मिक स्वरूप को लेकर आज से इंदौर के हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में हाई कोर्ट की खंडपीठ के समक्ष भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर बहस होगी। यह प्रकरण न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला एवं न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच में क्रमांक 62 पर सूचीबद्ध है।

Dhar Bhojshala News जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था। जिसके आदेश पर यह सुनवाई शुरू हो रही है। सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष ASI की रिपोर्ट पेश की जाएगी और उसकी कापी दोनों पक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी।

याचिकाकर्ता आशीष गोयल रहेंगे मौजूद

मामले के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि वे खुद हाईकोर्ट में मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इस ऐतिहासिक सुनवाई पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसका फैसला भोजशाला के भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भोजशाला मामले की सुनवाई कहां हो रही है?

इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है।

सुनवाई में कौन-कौन से न्यायाधीश शामिल हैं?

न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कब आदेश दिया था?

22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था।