अयोध्या- अपडेट्स
सूत्रों के हवाले से-
राम मंदिर पर गठित एसआईटी अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सोमवार को सौंप सकती है
लगभग 70 पेज से ज्यादा की एसआईटी रिपोर्ट तैयार हुई है
एसआईटी जांच के अनुसार ट्रस्ट के तीन सदस्यों पर गाज गिरने की संभावना
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र और ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव
प्राथमिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के बाद मुकदमा दर्ज हो सकता है
चंदा गबन में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा में जिन अधिकारियों ने लापरवाही की उन पर भी गिर सकती है गाज
SIT के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों में बदलाव होने की संभावना
मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में किसी वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी समय-समय पर रहते हैं बीमार
इसलिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ऊपर ट्रस्ट की बड़ी जिम्मेदारी थी
पूर्व चंदा प्रभारी इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने राम मंदिर कार्यालय के निर्माण में अनिल मिश्रा की शिकायत की थी
परंतु चंपत राय ने इसका विरोध खुलकर नहीं किया था
पूर्व कर्मचारी महिपाल जी ने भी भ्रष्टाचार की बात उजागर की थी तब भी चंपत राय ने कार्रवाई नहीं की थी
बल्कि ट्रस्ट के सदस्यों ने महिपाल और दीनानाथ को ही साइड करा दिया था
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने कई आरोपों पर आंखें मूंद कर काम किया
इसके पहले राम मंदिर के लिए जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठा
राम मंदिर कार्यालय के निर्माण पर सवाल उठा
राम मंदिर प्रसाद वितरण पर सवाल उठा
राम मंदिर चंदा चोरी पर सवाल उठा
राम मंदिर में गुप्त दान, कीमती आभूषण, रत्न, ज्वेलरी, कीमती धातुओं के बर्तन आदि गायब होने पर भी ट्रस्ट ने कार्रवाई नहीं की
आजतक ट्रस्ट ने एक भी मुकदमा दर्ज अभी तक नहीं कराया है।