Today Live Breaking News and Updates 23 August 2026
Today Live Breaking News and Updates 23 August 2026: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम में भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। कांवड़ यात्रा निकलने से पहले सीएम साय ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सासंद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत भी मौजूद है। इस कांवड़ यात्रा में करीब 10 हजार कांवड़िए बाबा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
शिवभक्ति में रंगा रायपुर! निकली भव्य कांवड़ यात्रा, CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह भी हुए शामिल #Raipur | #Chhattisgarh | #KanwarYatra2026 | #MahadevGhat | #HatkeshwarNath | Kanwar Yatra | @vishnudsai | @drramansingh | @ChhattisgarhCMO | @BJP4CGState https://t.co/84NKvsq6G2
— IBC24 News (@IBC24News) August 23, 2026
देश की राजधानी दिल्ली के जनता विहार इलाके में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला (Attack on Delhi Police) किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दस्तावेज नहीं मिलने पर एक बाइक को जब्त किया था। इसके बाद बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिस का विरोध किया। विरोध के दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट और डंडों से हमला किया। इस घटना का वीडियो (Viral video of attack on Delhi Police) भी सामने आया है।
नई दिल्ली: घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी काम की खबर है। छत्तीसगढ़ के यूजर्स के लिए अपने सिलेंडर की ई-केवाईसी पूरा करने के लिए आज आखिरी मौका है। अगर 23 अगस्त 2026 की तारीख (LPG Gas e-KYC Last Date) तक e-KYC नहीं करवाते हैं तो आपका गैस कनेक्शन बंद हो सकता है, तो इसे जल्द पूरा करना जरूरी है। जब तक e-KYC पूरी नहीं हो जाती, तब तक सिलेंडर रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी रिसीव नहीं की जा सकेगी। वहीं गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।