BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शीर्ष माओवादी पोंथुला पद्मावती ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

शीर्ष माओवादी पोंथुला पद्मावती ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

शीर्ष माओवादी पोंथुला पद्मावती ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया
Bhasha
Published: 13 Sept 2025 | 9:03 pmModified: 13 Sept 2025 | 9:03 pm

हैदराबाद, 13 सितंबर (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति की सदस्य पोंथुला पद्मावती ने यहां तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जितेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि पद्मावती (62) उर्फ ​​सुजाता ने भाकपा (माओवादी) छोड़ने के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि वह सरकारी नीतियों और समर्थन के मद्देनजर मुख्यधारा में शामिल होना चाहती थीं।

पद्मावती दिवंगत माओवादी मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की पत्नी हैं।

पद्मावती के आत्मसमर्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने माओवादियों से हथियार डालने और विकास की राह अपनाने की अपील की।

तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले की मूल निवासी पद्मावती की शादी किशनजी से हुई थी। किशनजी भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सचिव रहे थे। वर्ष 2011 में पश्चिम मेदिनीपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था। दंपति की एक बेटी है।

तेलंगाना पुलिस की समग्र रणनीति से प्रेरित होकर वर्ष 2025 में ही कुल 404 भूमिगत माओवादी कार्यकर्ताओं ने हथियार डाल दिए, जिनमें चार राज्य समिति सदस्य, एक संभागीय समिति सचिव, आठ संभागीय समिति सदस्य और 34 क्षेत्रीय समिति सदस्य शामिल हैं।

गृह राज्य मंत्री कुमार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के आह्वान के अनुसार मैं एक बार फिर माओवादियों से अपील करता हूं कि वे हथियार डाल दे। सशस्त्र क्रांति अब अप्रासंगिक हो चुकी हैं। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास और कल्याण के मार्ग पर चलें।’’

भाषा राखी देवेंद्र

देवेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शीर्ष माओवादी पोंथुला पद्मावती ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm