चेन्नई में मूसलाधार बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित

चेन्नई में मूसलाधार बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित

चेन्नई में मूसलाधार बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित
Modified Date: June 18, 2024 / 10:42 am IST
Published Date: June 18, 2024 10:42 am IST

चेन्नई, 18 जून (भाषा) शहर में और उसके आस-पास के इलाकों में रात भर हुई तेज बारिश के कारण मंगलवार को उड़ानें प्रभावित हुईं और जगह-जगह पर पेड़ उखड़ गए।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों की आवाजाही में विलंब हो गया है।

उन्होंने बताया कि दुबई, दिल्ली और पुणे से आने-जाने वाली उड़ानें भी विलंब से आ-जा रही हैं।

शहर में कोदंबक्कम समेत कुछ इलाकों में पेड़ उखड़ गए और नगर निगम के कर्मचारी उन्हें हटाने में जुटे हैं।

वहीं, बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में