श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लड़कियों की मौत

श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लड़कियों की मौत

श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो लड़कियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 21, 2022 3:18 pm IST

एटा (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से दो लड़कियों की मौत हो गई और करीब 12 यात्री घायल हो गये। ट्रैक्टर में श्रद्धालु सवार थे और वृदांवन से लौट रहे थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एटा-आगरा मार्ग के ग्राम बाबसा पर रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी जिससे ट्रैक्टर में सवार दो बच्चियों की मौत हो गई तथा 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के समय ट्रैक्टर ट्राली में 40 लोग सवार थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कालू सिंह ने बताया कि इस हादसे में सृष्टि (12) तथा निशा (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा 12 लोग घायल हो गए जिनमें से 15 वर्षीय आरती की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और घायलों का उपचार जारी है।

भाषा सं आनन्द वैभव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में