PM Modi Interview: ‘उस समय लंबी बातचीत के बाद भी व्यापार समझौतों पर नहीं लगती थी मुहर’, पीएम मोदी ने मनमोहन सरकार पर निशाना साधा
PM Modi Interview: 'उस समय लंबी बातचीत के बाद भी व्यापार समझौतों पर नहीं लगती थी मुहर', पीएम मोदी ने मनमोहन सरकार पर निशाना साधा
PM Modi Interview | Photo Credit: IBC24
PM Modi Interview: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि संप्रग सरकार के “आर्थिक कुप्रबंधन” के कारण भारत व्यापार वार्ताओं में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख सका और एक भी बातचीत निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने (PM Modi Interview) ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौते किए हैं, उनसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए, खास तौर पर श्रम-प्रधान क्षेत्रों में, इन देशों में लगभग शून्य शुल्क या अन्य देशों की तुलना में काफी कम शुल्क पर वस्तुओं के निर्यात के रास्ते खुल गए हैं।
अनिश्चितता और अस्थिरता से भरी है यात्रा
PM Modi Interview: प्रधानमंत्री कहा, “इन व्यापार समझौतों पर भले ही हाल ही में मुहर लगी हो, लेकिन ये अधिक प्रतिस्पर्धी घरेलू उद्योग, आत्मविश्वास से भरपूर दृष्टिकोण और खुले विचारों का नतीजा हैं। ये आज की दुनिया में पाए जाने वाले दुर्लभ गुण हैं। हाल के वर्षों में भारत की ओर से किए गए व्यापार समझौतों की बात करने से पहले यह याद करना अहम है कि, हम एक दशक पहले कहां खड़े थे।” उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने अपने शासनकाल में कुछ व्यापार समझौते करने की कोशिश की, लेकिन यह यात्रा “अनिश्चितता और अस्थिरता” से भरी रही।
पीएम मोदी ने मनमोहन सरकार पर साधा निशाना
PM Modi Interview: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यतः उनके आर्थिक कुप्रबंधन के कारण भारत मजबूती के साथ अपना पक्ष नहीं रख सका। उन्होंने बातचीत को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए अनुकूल माहौल नहीं बनाया। बातचीत शुरू होती और फिर ठप पड़ जाती। अंत में लंबी बातचीत के बावजूद (PM Modi Interview) कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाता था।” उन्होंने कहा, “लेकिन सत्ता में आने के बाद हमने नीति-आधारित शासन के जरिये आर्थिक पुनरुत्थान का नेतृत्व किया, हमारे आर्थिक ढांचे को मजबूत किया और एक नियम-आधारित प्रणाली का निर्माण किया। जब हमने राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत पूर्वानुमान और सुधार-केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित किया, तो दुनिया भारत में निवेश करने के लिए इच्छुक हो गई।”
हमारी सरकार में समझौते पर लगी मुहर
PM Modi Interview: पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की ओर से किए गए सुधारों से भारत के विनिर्माण और सेवा जैसे दोनों क्षेत्रों को मदद हासिल हुई तथा एमएसएमई के बीच उत्पादकता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से भरपूर, प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभार के कारण कई देशों (PM Modi Interview) को नयी दिल्ली के साथ व्यापार समझौते पर आगे बढ़ने में फायदा दिखा।
पीएम मोदी ने लिखित साक्षात्कार में कहा, “पूर्व की सरकार के रुख और हमारे दृष्टिकोण में मौजूद अंतर को समझने के लिए यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते पर गौर करें। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भी इस पर चर्चा और बातचीत हुई थी। लेकिन अंततः हमारी सरकार में दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी समझौते पर मुहर लगी।” उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी सरकार ने मुक्त व्यापार समझौतों का एक रणनीतिक और उद्देश्यपूर्ण नेटवर्क बनाया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Salary Hike: बढ़ सकती है इन शिक्षकों की सैलरी? केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पहुंचा पत्र, जानिए कितना हो सकता है इजाफा
- Agar Malwa News : मछली के लिए कर दिया ऐसा कांड, मामूली विवाद में चलीं अंधाधुंध गोलियां, पूरा मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा
- IND vs PAK Match Update: कोलंबो में भारत ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 61 रनों से चटाई धूल, सुपर 8 में टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Facebook


