Agar Malwa News : मछली के लिए कर दिया ऐसा कांड, मामूली विवाद में चलीं अंधाधुंध गोलियां, पूरा मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र स्थित किटखेड़ी डैम पर मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य जख्मी हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Agar Malwa News : मछली के लिए कर दिया ऐसा कांड, मामूली विवाद में चलीं अंधाधुंध गोलियां, पूरा मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

Agar Malwa News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 15, 2026 / 10:52 pm IST
Published Date: February 15, 2026 10:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आगर मालवा के किटखेड़ी डैम पर मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां।
  • फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, आधा दर्जन से अधिक जख्मी।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

आगर मालवा : Agar Malwa News मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र में किटखेड़ी डैम उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब मछली पकड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भिड़ंत में अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते लाठी-डंडे और हथियार निकल आए। Crime  News एक पक्ष ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली लग गई। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले।इस संघर्ष में कुल आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी रविन्द्र बोयट और एसडीओपी देवनारायण यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.