दिल्ली में कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों को यातायात पुलिसकर्मियों ने बचाया

दिल्ली में कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों को यातायात पुलिसकर्मियों ने बचाया

दिल्ली में कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों को यातायात पुलिसकर्मियों ने बचाया
Modified Date: September 13, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: September 13, 2026 2:39 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस के कर्मियों ने आजादपुर चौक पर एक कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब शालीमार बाग से आजादपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि चालक हर्ष जैन (26) और कार में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया तथा इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और दमकल विभाग तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में भी मदद की, जिससे एक गंभीर हादसे की आशंका को टाला जा सका।’’

भाषा

शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में