किसान पंचायत के लिए 19 मार्च को मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंधित रहेगा

किसान पंचायत के लिए 19 मार्च को मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंधित रहेगा

किसान पंचायत के लिए 19 मार्च को मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंधित रहेगा
Modified Date: March 19, 2026 / 06:36 am IST
Published Date: March 19, 2026 1:00 am IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने 19 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली ‘किसान पंचायत’ के मद्देनजर बुधवार को एक परामर्श जारी किया।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

पुलिस ने कहा कि रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों, विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू मार्ग(जेएलएन) पर आवश्यकता के आधार पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे।

परामर्श के अनुसार, अजमेरी गेट से आसफ अली रोड के रास्ते रामलीला मैदान की ओर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

इसके अनुसार, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट गोलचक्कर सहित कई प्रमुख रास्तों पर यातायात जाम होने की आशंका है।

भारी वाहनों और बसों के लिए विशेष मार्ग परिवर्तन करने की व्यवस्था भी की गई है।

इसके अनुसार पार्किंग व्यवस्था के संबंध में, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन माता सुंदरी कॉलेज पार्किंग में खड़े कर सकते हैं।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।