पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 13 जिला पुलिस प्रमुखों समेत 41अफसरों का हुआ तबादला, देखें नाम

Police transfer : शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शशि प्रभा द्विवेदी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता ब्यूरो नियुक्त किया गया है

पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 13 जिला पुलिस प्रमुखों समेत 41अफसरों का हुआ तबादला, देखें नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 20, 2021 11:34 pm IST

चंडीगढ़।  पंजाब में शुक्रवार को एक बड़े फेरबदल के तहत 13 जिला पुलिस प्रमुखों समेत 41 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शशि प्रभा द्विवेदी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता ब्यूरो नियुक्त किया गया है, जबकि विभु राज को एडीजीपी, लोकपाल पंजाब नियुक्त किया गया है।

Read More News: ओलंपिक तक पहुंचने के लिए पहली भारतीय महिला फेंसिंग खिलाड़ी को गिरवी रखने पड़े थे जेवर, देखिए IBC24 से खास बातचीत

तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ध्रूमन निंबाले को मोगा का एसएसपी, जबकि एसबीएस नगर की एसएसपी अल्का मीणा को सहायक महानिरीक्षक (खुफिया) नियुक्त किया गया है। संगरूर के एसएसपी विवेक शील सोनी को रूपनगर का एसएसपी, फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी अमनीत कोंडल को होशियारपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

Read More News: ‘निर्माण कार्य के सत्यापन के लिए SDO मांगते हैं 20 प्रतिशत कमीशन’ कमीशनखोरी से परेशान पंचायत सचिवों ने मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से की शिकायत

एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) चरणजीत सिंह को मुक्तसर का एसएसपी जबकि फिरोजपुर के एसएसपी बी एस मीणा को बरनाला भेजा गया है। गुरदयाल सिंह एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) नियुक्त किए गए हैं जबकि अजय मलूजा बठिंडा के एसएसपी बनाए गए हैं।

Read More News: 54 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई ‘शशि जाटव’, पति, सास, ननद और जेठ-जेठानी ने पिलाया था तेजाब

अश्विनी कपूर को बटाला का एसएसपी, जबकि राजपाल सिंह को फिरोजपुर का एसएसपी बनाया गया है। ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन एसएसपी तरनतारन और संदीप गोयल एसएसपी फतेहगढ़ साहिब होंगे।

Read More News: भाजपाई घोड़ा! सिंधिया के आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा के रंग में रंगा घोड़ा, दर्ज हुआ मामला

आदेश के अनुसार स्वपन शर्मा को संगरूर का एसएसपी और हरमिंदर सिंह गिल को एसबीएस नगर का एसएसपी बनाया गया है। आदेश के अनुसार महानिरीक्षक रैंक के तीन अधिकारियों-राकेश अग्रवाल, नौनिहाल सिंह और सुखचैन सिंह गिल की नयी तैनाती की गई है।


लेखक के बारे में