जम्मू कश्मीर-परीक्षा में कोई गधा भी एग्जाम देने जा सकता है पास हो या फेल ये उसकी किस्मत पर होता है। लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि किसी चयन बोर्ड ने प्रवेश पत्र ही गधे के नाम से जारी किया होगा वो भी फोटो के साथ। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक गधे के नाम से नायब तहसीलदार पद की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुआ है। फॉर्म पर गधे की तस्वीर लगी है और साथ ही उसका नाम कचूर खैर लिखा है।
बता दें कि राजस्व विभाग के अंतर्गत नायब तहसीलदारों के चयन के लिए 29 अप्रैल रविवार को लिखित परीक्षा होनी है।और ऐसे में नाम सहित फोटो जो लगी है वो सोशल मीडिया में बहुत अधिक वायलर हो रही है।यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 2015 में जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल इंट्रेंस एग्जामिनेशन में एक गाय के नाम पर प्रवेश पत्र जारी हुआ था।जिस पर भी चर्चा जोरो पर थी।
web team IBC24