अलीगढ़ में बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Ads

अलीगढ़ में बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत, बाल-बाल बचे सभी यात्री

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 03:44 PM IST

अलीगढ़ (उप्र), 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के एक चालक की बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, लेकिन बस में सवार 30 से ज़्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना अलीगढ़ जिले में गोरई थाना क्षेत्र में नया बांस गांव के नज़दीक हुई, जब बस मथुरा से अलीगढ़ जा रही थी। मथुरा बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चालक गणेश कुमार को गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा पड़ गया।

उन्होंने बताया कि बेहोश होने से पहले गणेश ने बस की रफ़्तार कम की और उसे सड़क किनारे की तरफ़ मोड़ दिया। बस सड़क से उतरकर बिजली के खंभे से टकराई और बिना पलटे रुक गई।

शर्मा ने बताया कि कुछ सतर्क यात्रियों ने तुरंत बस चालक की सीट की तरफ़ दौड़कर पूरी तरह से ब्रेक लगाए और एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि गणेश कुमार को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।

भाषा सं आनन्‍द वैभव

वैभव