कौशांबी में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की टक्कर मारी, दोनों वाहनों के चालकों की मौत

कौशांबी में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की टक्कर मारी, दोनों वाहनों के चालकों की मौत

कौशांबी में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की टक्कर मारी, दोनों वाहनों के चालकों की मौत
Modified Date: February 24, 2026 / 12:16 pm IST
Published Date: February 24, 2026 12:16 pm IST

कौशांबी (उप्र), 24 फरवरी (भाषा) कैशांबी जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी और इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर रात कोखराज थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर कसिया पश्चिम गांव के सामने हुआ जब कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण की थी कि दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने ट्रकों में फंस गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फतेहपुर निवासी अजय कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि ट्रेलर चालक राजस्थान के बीकानेर निवासी भवन भंवर सिंह (45) ने कौशांबी के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में