ट्रूडो को पाक कार्यकर्ता की संदिग्ध हत्या की चिंता करनी चाहिए : भाजपा के विदेश विभाग के प्रमुख

Ads

ट्रूडो को पाक कार्यकर्ता की संदिग्ध हत्या की चिंता करनी चाहिए : भाजपा के विदेश विभाग के प्रमुख

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 07:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) भाजपा के विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर चुटकी लेते हुए पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता करीमा बलूच की संदिग्ध हत्या पर उनकी ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, बलूच का शव टोरंटो, कनाडा में उनके आवास से मिला है जहां वह पांच साल से निर्वासन में रह रही थीं।

चौथाईवाले ने ट्वीट किया है, ‘‘भारत में किसान आंदोलन के संबंध में बिना सूचना और तथ्य के टिप्पणी करने के स्थान पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को टोरंटो में करीमा बलूच की संदिग्ध हत्या की चिंता करनी चाहिए। लेकिन वह अभी तक चुप हैं।’’

भाषा अर्पणा वैभव

वैभव