Vande Bharat/Image Credit: IBC24.in
Vande Bharat: नई दिल्ली: INDIA गठबंधन के अंदर क्या नेतृत्व को लेकर खींचतान शुरू हो गई है? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। अय्यर ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वो गठबंधन की कमान छोड़ दें और ये जिम्मेदारी क्षेत्रीय दलों..खासतौर पर ममता बनर्जी को सौंप दें। इस बयान के बाद कांग्रेस में ही (Vande Bharat) मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं, जबकि भाजपा ने इसे विपक्षी एकता पर बड़ा सवाल बताया है।
कोलकाता में दिए गए बयान में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि, INDIA गठबंधन की असली ताकत क्षेत्रीय नेता हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को गठबंधन की ‘वास्तविक नेता’ बताते हुए कहा कि, उनके बिना गठबंधन का ‘I-N-D-I-A’ ही खत्म हो जाएगा। अय्यर ने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को नेतृत्व छोड़कर क्षेत्रीय नेताओं..जैसे M. K. Stalin, Akhilesh Yadav और Tejashwi Yadav..को आगे आने देना चाहिए। उनका कहना है कि इन नेताओं के पास गठबंधन को मजबूत करने के लिए ज्यादा समय और राजनीतिक आधार है।
Vande Bharat: इधर, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अय्यर के बयान से दूरी बनाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते (Vande Bharat) हुए कहा कि ‘कहीं ऐसा तो नहीं कि मणिशंकर अय्यर को ममता बनर्जी ने राज्यसभा का ऑफर दिया हो?’..
भाजपा ने भी इस बयान को हाथोंहाथ लिया..पार्टी नेताओं का कहना है कि, ये कांग्रेस और INDIA गठबंधन में नेतृत्व संकट का संकेत है और विपक्ष खुद ही बिखर रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आया ये बयान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के रिश्तों में नई तल्खी ला सकता है। (Vande Bharat) अब सवाल यही है..क्या यह सिर्फ एक व्यक्तिगत राय है, या INDIA गठबंधन के भीतर किसी बड़े बदलाव की आहट?
इन्हे भी पढ़ें:-