कोयंबटूर (तमिलनाडु), 30 अप्रैल (भाषा) टीवीके के नेता के.ए. सेंगोट्टईयन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एग्जिट पोल के निष्कर्षों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये सर्वेक्षण परिणाम असंगत हैं और उनकी पार्टी के प्रति भारी जन समर्थन को सही तरीके से नहीं दर्शाते।
सेंगोट्टईयन ने कहा, “वह (विजय) 200 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और तमिलनाडु की सत्ता संभालेंगे। जनता पहले ही यह तय कर चुकी थी।”
ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव का अनुमान जताते हुए सेंगोट्टईयन ने कहा कि राज्य वर्तमान पूर्वानुमानों को नकारते हुए एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के कगार पर है।
सेंगोट्टईयन ने पत्रकारों से कहा, “तमिलनाडु और देश के इतिहास में हमने हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और समाजवादी क्रांति देखी हैं। अब हमारे नेता थलपति की ‘सीटी क्रांति’ केवल तमिलनाडु में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाएगी। यही होने जा रहा है।”
टीवीके का चुनाव चिह्न ‘सीटी’ (व्हिसल) है।
टीवीके के नेता ने यह भी बताया कि पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी पिछले चुनाव में एग्जिट पोल और अंतिम परिणामों में फर्क था।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा