Shahdol News: पल भर में बदल गया शादी का माहौल, विदाई से ठीक पहले हो गया ये कांड, पूरे गांव में छाया सन्नाटा

Ads

Shahdol News: पल भर में बदल गया शादी का माहौल, विदाई से ठीक पहले हो गया ये कांड, पूरे गांव में छाया सन्नाटा

Shahdol News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बेटे की शादी में नाचते-नाचते पिता की मौत
  • विदाई का खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

शहडोल: Shahdol News कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, पल भर में हंसी खुशी का माहौल गम में बदल जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में सामने आया। यहां बेटे की बारात लेकर पहुंचे पिता की विदाई के वक्त नाचते-नाचते मौत हो गई। पल भर में शादी वाले घर में मातम पसर गया।

Shahdol News Today यह घटना पहलवा गांव की है। जयसिंहनगर क्षेत्र के गजनी निवासी धरमदास परस्ते अपने बेटे हरीश की बारात लेकर पहलवा गांव पहुंचे थे। बारात का धूमधाम से स्वागत हुआ। जयमाला और विवाह की सभी रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं। घर में दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। आदिवासी परंपरा के अनुसार विदाई से पहले हल्दी-रंग और गुलाल खेलने का रिवाज है। चारों तरफ खुशी का माहौल था। दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते भी बैंड-बाजे की धुन पर झूमकर नाच रहे थे। तभी अचानक नाचते-नाचते वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन और बाराती तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक आया होगा। इस हादसे ने पूरे माहौल को बदल दिया। जो दूल्हा हरीश अपनी नई-नवेली दुल्हन रीना को घर ले जाने के सपने देख रहा था, अब उसके सामने पिता का शव पड़ा था। घर के एक कोने में दुल्हन की डोली सजी थी, तो दूसरे कोने में पिता की अर्थी रखी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था गांव वालों और रिश्तेदारों ने किसी तरह हिम्मत हार चुके परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद बेहद गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई की गई। गोहपारू पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से दोनों परिवारों के साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के पहलवा गांव में।

मृतक कौन थे?

दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते।

मौत का कारण क्या बताया जा रहा है?

आशंका है कि हार्ट अटैक आया होगा, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।