नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ निदेशक मंडल ने 4,000 करोड़ रुपये तक के असुरक्षित रुपये सावधि ऋण/क्रेडिट लाइन (बैंक सुविधा) के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक से जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’
विद्युत मंत्रालय के अधीन आने वाली पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी विद्युत पारेषण इकाई है।
भाषा निहारिका
निहारिका