MP Dulha Dulhan News: वरमाला के दौरान दुल्हन ने किया ऐसा कांड, देखकर हर कोई रह गया सन्न, मामला जान आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

MP Dulha Dulhan News: वरमाला के दौरान दुल्हन ने किया ऐसा कांड, देखकर हर कोई रह गया सन्न, मामला जान आपको भी नहीं होगा यकीन

MP Dulha Dulhan News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने मंडप में दूल्हे की जगह प्रेमी को वरमाला पहनाई
  • दोनों पक्षों में विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया
  • दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गया

छिंदवाड़ा: MP Dulha Dulhan News देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग-अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। कई बाद दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कही देखा जाता है कि दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के छिंडवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां दुल्हन ने भरे मंडप दूल्हे के सामने अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। ये नाजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया।

MP Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला उमरेठ थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां शादी की तय तारीख के ​अनुसार, 27 अप्रैल को बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का धूमधाम से स्वागत किया। जिसके बाद जयमाला की रस्में निभाने का समय आया। इस दौरान मंडप पर दूल्हा और दुल्हन मौजूद थे, लेकिन दुल्हन का प्रेमी भी यहां मौजूद था। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। जिससे विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते दोना पक्षों के बीच बवाल मच गया।

घटना की शिकात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर ली। इधर दूल्हे पक्ष बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गए। अब इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र में।

घटना कब हुई?

27 अप्रैल 2026 को।

दुल्हन ने किसे वरमाला पहनाई?

दूल्हे की जगह अपने प्रेमी को।