टीवीके ने मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए पूर्व अन्ना द्रमुक विधायकों को उम्मीदवार बनाया

Ads

टीवीके ने मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए पूर्व अन्ना द्रमुक विधायकों को उम्मीदवार बनाया

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 12:16 PM IST

चेन्नई, 10 सितंबर (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने छह अक्टूबर को होने वाले आगामी तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव के लिए मदुरांतकम और धारापुरम आरक्षित सीटों से बृहस्पतिवार को पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की।

दोनों आरक्षित सीटों पर उपचुनाव ‘‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’’ के बैनर तले लड़ा जाएगा।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अन्ना द्रमुक की पूर्व विधायक और टीवीके की उपमहासचिव के. मरकतम कुमारवेल मदुरांतकम (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि अन्ना द्रमुक की पूर्व विधायक पी. सत्यबामा धारापुरम (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगी। सत्यबामा वर्तमान में टीवीके की तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव हैं। दोनों उम्मीदवारों ने 2026 के विधानसभा चुनाव में अन्ना द्रमुक के टिकट पर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

मरकतम कुमारवेल और सत्यबामा ने बाद में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गईं।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्णायक जीत के लिए काम करने का आह्वान करते हुए विजय ने कहा, ‘‘मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और साथियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वे हमारे उम्मीदवारों की जीत के लिए वोट जुटाने में जुट जाएं। हमारा एकमात्र उद्देश्य जीत होना चाहिए और यह जीत ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण होनी चाहिए।’’

भाषा गोला मनीषा

मनीषा