Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! तीज त्योहार से पहले चांदी के दामों में गिरावट, खरीदने के लिए देने होंगे इतने पैसे

Ads

Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! तीज त्योहार से पहले चांदी के दामों में गिरावट, खरीदने के लिए देने होंगे इतने पैसे

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 02:38 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 02:39 PM IST

(Silver Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • चांदी सस्ती हुई
  • 568 रुपये की गिरावट
  • सोने की कीमतें घटीं

नई दिल्ली: Silver Price Today इसी महीने कई प्रकार के त्योहार है, अगले सप्ताह तीज त्योहार (Teej Festival) पड़ेगा और ऐसे में कई लोग गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, अगर आप भी चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। (Today Silver Price) दरअसल, आज चांदी के दामों में गिरावट आई है। गुरुवार को चांदी के दामों में 568 रुपये कमी देखी गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत 2,43,645 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

चांदी के दामों में 568 रुपये गिरावट

Silver Price Today मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 568 रुपये या 0.23 प्रतिशत घटकर 2,43,645 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस दौरान 1,262 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.50 प्रतिशत चढ़कर 67.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

देश में आज सोने की कीमत क्या है?

बता दें कि आज 18 कैरेट वाला सोना (Gold Rate Today) घटकर 1.16 लाख रुपये के नीचे पहुंच गया है जो आज देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1,15,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, उसी प्रकार 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के अन्य शहरों में 24 कैरेट और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत इसी स्तर के आसपास बनी हुई है। लेकिन चेन्नई में 18 कैरेट वाले सोने की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले सबसे अधिक है जहां इसकी कीमत 1,19,140 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आज चांदी की कीमत कितनी है?

2,43,645 रुपये प्रति किलोग्राम (MCX पर)।

चांदी की कीमत क्यों गिरी?

बाजार प्रतिभागियों की बिकवाली से दबाव पड़ा।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव क्या है?

67.63 डॉलर प्रति औंस।