दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, 53 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Ads

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, 53 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - August 11, 2021 / 01:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो अफगान नागरिकों को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में मंगलवार को बताया कि दोनों के पास से 53 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गयी। हेरोइन को शैंपू और हेयर कलर की बोतलों में छिपाकर रखा गया था। दोनों को रविवार को दुबई के रास्ते तेहरान से आने के बाद यहां रोका गया।

बयान में कहा गया, ‘‘पूछताछ के दौरान, दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हेरोइन को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

भाषा आशीष रंजन

रंजन