पंजाब के अमृतसर में दो एके 47 और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Ads

पंजाब के अमृतसर में दो एके 47 और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 05:45 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 05:45 PM IST

चंडीगढ़, 29 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियार और मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन, दो एके-47 राइफल, चार मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी तस्करों से संबद्ध थे तथा राज्य में आपूर्ति के लिए गैर-कानूनी हथियार और मादक पदार्थ हासिल कर रहे थे।

इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इससे जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश