Reported By: Vikas Barman
,Katni Crime News/Image Credit: IBC24
Katni Crime News: कटनी: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की नागपुर चौकी पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार दो महिला आरोपी कटनी जिले की रहने वाली हैं। पूछताछ में गांजे की खेप कटनी ले जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद कटनी पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से दो पिकअप वाहनों में गांजे की बड़ी खेप कटनी लाई जा रही थी। लेकिन मध्यप्रदेश की सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस की चेकिंग में तस्करों का पूरा प्लान धरा रह गया। नागपुर चौकी पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। (Katni Crime News) वाहनों में कपड़ों के गट्ठरों के नीचे प्लास्टिक के पैकेट और बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। जांच हुई तो इनमें गांजा बरामद हुआ। दोनों वाहनों से 200 से ज्यादा पैकेटों में करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 59 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला आरोपी कटनी जिले की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं।
Katni Crime News: पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से कटनी ले जाई जा रही थी। इसके बाद कटनी पुलिस भी पूरे मामले में सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिकअप वाहन जशपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हुए और एनएच-43 से आगे बढ़े। इस दौरान वाहनों ने सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के कई थाना क्षेत्रों को पार किया। अब कटनी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और छत्तीसगढ़ पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, रूट और कटनी कनेक्शन की कड़ियां खंगाल रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-