जम्मू कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल
जम्मू कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल
श्रीनगर, 28 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में अग्रिम चौकी पर हुए विस्फोट में दोनों जवान घायल हुए।
अधिकारियों के अनुसार, घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें हवाई मार्ग से सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


