दिल्ली में कई शोरूम में डकैती और एटीएम चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार
दिल्ली में कई शोरूम में डकैती और एटीएम चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो फरवरी और मार्च में एटीएम चोरी और 1.8 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी के लिए कथित रूप से जिम्मेदार गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फरमान और उसके करीबी सहयोगी आसिफ को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चलाए गए अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना फरमान का 2004 से आपराधिक इतिहास है। आसिफ और अन्य के साथ गिरोह बनाने से पहले वह कोंडली में कबाड़ का कारोबार करता था।
वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और हथियार उल्लंघन सहित कम से कम 25 मामलों से जुड़ा हुआ है। 2018 में उप्र पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसे गोली लगी थी।
पूर्व टैक्सी चालक आसिफ को फरमान ने 2014 में गिरोह में शामिल किया था। वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या व चोरी सहित पांच आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एटीएम चोरी की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। इस संबंध में 27 मार्च को मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) रवि कुमार सिंह ने कहा, '... घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए और जांचकर्ताओं ने उन्हें पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया।'
गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से चोरी की गई एटीएम मशीन, एक कार, एटीएम को छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई काली पॉलीथीन शीट और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान दोनों ने कई अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिनमें फरवरी और मार्च में छावला, गाजीपुर और फरीदाबाद में मोबाइल शोरूम में सेंधमारी शामिल है। इस दौरान उन्होंने 1.8 करोड़ रुपये मूल्य के फोन चुराए थे।
उन्होंने गाजीपुर के एक कपड़ा शोरूम में चोरी और द्वारका में एटीएम चोरी के प्रयास की बात भी स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य संदिग्ध राजा और चोरी के फोन लेने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।
भाषा
शुभम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली में कई शोरूम में डकैती और एटीएम चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm