पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो लोग गिरफ्तार, 211 भेड़-बकरी बरामद

Ads

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो लोग गिरफ्तार, 211 भेड़-बकरी बरामद

  •  
  • Publish Date - June 2, 2021 / 09:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नोएडा (उप्र), दो जून (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में सेक्टर 20 थाना पुलिस ने मंगलवार रात को दो लोगों को पशु क्रूरता मामले में गिरफ्तार किया और उनके पास से 211 भेड़, बकरियां एवं बकरे बरामद किए।

सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस सेक्टर आठ के पास जांच कर रही थी, तभी पुलिस को दो वाहन आते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शक होने पर दोनों वाहनों को रोक लिया। एक वाहन में 101 भेड़-बकरियां तथा एक वाहन में 110 बकरियां और बकरे भरे हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालकों रईस तथा सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी