दो नौकाएं पलटीं, छह मछुआरे बचाए गए
दो नौकाएं पलटीं, छह मछुआरे बचाए गए
मंगलुरु, छह सितंबर (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में दो अलग अलग घटनाओं में दो नौकाओं के भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण पलट जाने के बाद छह मछुआरों को बचाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पहली घटना में तीन मछुआरे रविवार को कंचुगोडू से मछली पकड़ने के लिए समंदर में गए थे और जब वे लौट रहे थे तो उनकी नौका पलट गई। दूसरी नौका के मछुआरों ने उन्हें बचा लिया।
दूसरी घटना में, त्रासी के अपटतीय क्षेत्र में एक नौका पलट गई लेकिन अन्य नौकाओं पर सवार लोगों ने इन तीन मछुआरों को बचा लिया।
भाषा
नोमान नरेश
नरेश

Facebook


