ट्रक और कार की भिडंत में दो चचरे भाईयों की मौत, दो अन्य घायल

Ads

ट्रक और कार की भिडंत में दो चचरे भाईयों की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 3, 2022 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

जयपुर, तीन फरवरी (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और कार की भिडंत हो गई। हादसे में कार सवार दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई जबकि उनके दो दोस्त घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि हादसा चिकासना क्षेत्र में हुआ और धौलपुर जिले के निवासी पीड़ित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक और दीपक के रूप में की गई है जो दो चचरे भाई हैं।

भाषा कुंज बिहारी नोमान

नोमान