जयपुर, 19 फरवरी (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बृहस्पतिवार को ऑटो-रिक्शा पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह हादसा चौरासी थाना इलाके के वैजा मोड़ के पास हुआ।
पुलिस ने बताया कि हादसे में डेढ़ महीने के कृष और तीन वर्षीय अरिहंत की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बच्चे अपनी-अपनी मां की गोद में बैठे थे।
प्रियंका (28) ने वैजा में अपने मायके में कृष को जन्म दिया था। हादसे के समय परिवार उसे प्रसव के बाद पहली बार ससुराल छोड़ने जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि ऑटो-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा हुआ।
उसने बताया कि घायलों में पांच महिलाएं, दो पुरुष और पांच वर्षीय बच्ची शामिल हैं।
भाषा पृथ्वी
शफीक
शफीक