नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 27, 2021 6:19 am IST

नोएडा (उप्र),27 फरवरी (भाषा) नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।

नॉलेज पार्क थानाध्यक्ष वरुण पवार ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कौशल्य चौराहे के पास से अब्बास उर्फ अरबाज तथा शाहबाज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पवार ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दोनों काफी दिनों से गांजा तस्करी कर रहे थे।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में