लुधियाना, 22 मई (भाषा) लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर समराला के निकट बुधवार को एक बस की खड़े ट्रक से हुई टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि बस में मध्य प्रदेश में इंदौर के श्रद्धालु सवार थे और हरिद्वार भ्रमण के बाद वे अमृतसर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यात्री पंजाब के अलग-अलग धर्मस्थलों में प्रार्थना के लिए जा रहे थे कि उनकी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में आठ को गंभीर चोट आई है और उन्हें समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मीनाक्षी (52) और सरोज बाला (54) निवासी इंदौर के तौर पर हुई है।
भाषा पवनेश माधव
माधव