जयपुर, पांच सितंबर (भाषा) राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर इलाके में शुक्रवार को एक कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डीडवाना के वृत्ताधिकारी (सीओ) धर्म पूनिया ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब ग्रामीण रास्ते से निकलकर एक कार अचानक राजमार्ग पर आई और तेज रफ्तार से गुजर रही बस से टकरा गई।
पूनिया ने कहा, ‘कार में पांच लोग सवार थे। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। बस में सवार बारह यात्री भी हादसे में घायल हुए हैं।’
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा
मनीषा