बदायूं में वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

बदायूं में वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

बदायूं में वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: August 16, 2022 4:07 pm IST

बदायूं (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात मुजरिया थाना क्षेत्र के लहरा गांव के पास हुआ।

मुजरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की शिनाख्त बिल्सी थाना अंतर्गत ढकपुरा गांव निवासी चंद्रपाल शाक्य (50) और अवनीश यादव (30) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना


लेखक के बारे में