मणिपुर में भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत, पांच घायल

Ads

मणिपुर में भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत, पांच घायल

  •  
  • Publish Date - July 8, 2022 / 09:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

इंफाल, आठ जुलाई (भाषा) मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में शुक्रवार सुबह भीषण भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 92 किलोमीटर दूर संतिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर हुई।

पुलिस के मुताबिक दो बच्चों सहित कुल 12 लोग एक वाहन में यात्रा कर रहे थे कि तभी उन्होंने पाया कि सड़क मलबे और पेड़ की शाखाओं से अवरुद्ध थी।

उन्होंने मलबा साफ किया और चालक वाहन को चालू करने ही वाला था कि तभी उस क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ। इसके कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया।

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति ने जिला अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल हुए पांच लोगों का इलाज चल रहा है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश